
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा वार्डनों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र वितरित कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में 23 जनवरी 2026 को जनपद में ऑपरेशन ब्लैकआउट एक्सरसाइज के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले 97 वॉर्डन और स्वयं सेवकों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन आपदा की घड़ी में प्रशासन का एक सशक्त सहयोगी है, वार्डन एवं स्वयंसेवक अपनी निष्ठा, समर्पण एवं तत्परता से समाज में सुरक्षा एवं सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले प्रमुख आयोजनों जैसे धार्मिक यात्राएं, जुलूस, राजनीतिक कार्यक्रमों,कांवड़ यात्रा, उर्स,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं आदि कार्यक्रमों के सफल आयोजन में नागरिक सुरक्षा प्रशासन के साथ अपनी शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भरसक प्रशंसा करना चाहिए।नागरिक सुरक्षा का भी जनपद में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान है।
कार्यकम में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की सभी नगर पालिकाओं/ पंचायतों में भी नागरिक सुरक्षा की इकाईयों का गठन करना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा गावों और देहात क्षेत्रों को भी नागरिक सुरक्षा में जोड़कर पूरे जनपद को भी कवर करना चाहिए। नागरिक सुरक्षा में बिना किसी भेदभाव के,मेरिट के आधार पर लोगो को जोड़ें।जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यकम में डिप्टी कंट्रोलर राकेश कुमार मिश्र ने जनपद में नागरिक सुरक्षा द्वारा पूरे वर्ष में किया गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा की स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी, जिसमें नागरिक सुरक्षा की स्थापना का मंतव्य दुश्मन देश के हवाई जहाजों के हमले से बचने के उपायों और हमले उपरांत बचाव कार्यों से था ,परंतु समय बीतने के साथ अब नागरिक सुरक्षा आपदा प्रबंधन,क्षमता निर्माण ,आपातकालीन स्थितियों में एस ओ पी आधारित ट्रेनिंग सहित धार्मिक यात्राओं,जुलूसों आदि कार्यों के सफल आयोजन में प्रशासन की मदद करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 360 लोको की क्षमता निर्माण ट्रेनिंग,319 नए वार्डन को जोड़ा गया, 73 ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करवाके 6963 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि मीरगंज और आंवला क्षेत्रों 20 -20 वार्डन को नागरिक सुरक्षा में नियुक्त कर जोड़ा गया है।
कार्यकम में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, सहित नागरिक सुरक्षा के सम्बन्धित अधिकारी ,वार्डन और स्वयं सेवक उपस्थित रहें।


