परिवार में समर्पण की पराकाष्ठा का महापर्व है श्री राम नवमी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

समय बड़ा बलवान है ले लो इस से सीख।
रंक बैठाये सिंहासन और राजा से मंगाये भीख।।
श्री राम नवमी महापर्व 6 अप्रैल पर विशेष।

कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल : समय बड़ा बलवान है जो किसी से कभी भी कुछ भी करवा सकता है, बस विधि ऐसा किसी के साथ न करें, किसी को परीक्षा में न डाले। लेकिन इन कठिन परीक्षाओं में जहां आज का मानव टूट जाता है और धर्म का भी त्याग कर देता हैं वहीं त्रेतायुग और द्वापरयुग के घटनाक्रम से सनातन जगत भली प्रकार से परिचित है जिनमें महापुरुषों ने विषम से विषमतम परिस्थिति में धर्म को नहीं छोड़ा।
जिसमें सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र को सत्यपालन की कठोर परीक्षा से गुजरना पड़ता है और श्मशान में भी उन्हें सत्य की परीक्षा में पराकाष्ठा सिद्ध करनी पड़ती है जब उनका पुत्र रोहिताश्व का शव आता है।द्वापरयुग महाभारत युद्ध में समय ने भीष्म पितामह को शिखण्डी के माध्यम से मरवा दिया और कर्ण को जब उसके रथ का पहिया एक गड्ढे में फंस गया था। इसी महाभारत काल खण्ड में पारिवारिक एकता और समर्पण का एक अनूठा दृष्टांत भी आता है जब अज्ञातवास में पांडव बंधु विराट नरेश के यहां आश्रय प्राप्त करते हैं।हस्तिनापुर में जुए में सर्वस्व हारने वाले महाराज युधिष्ठिर कंक बन कर विराट नरेश को जुआ खेलना सिखाते है, त्रिभुवनसुन्दरी द्रौपदी एक प्रसाधन सैरन्ध्री बनती है। दस हजार हाथियों के बल रखने वाले भीम एक रसोइया बनते है, श्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन एक नपुंसक बनते हैं और अश्विनीकुमार के अवतार नकुल और सहदेव राजा की घुड़साल के नौकर बन कर पशुओं को चारा डालते हैं। लेकिन जीवन के इस विषम समय में पारिवारिक एकता के धर्म को निभाते हैं। इसी सन्दर्भ में पारिवारिक एकता की पराकाष्ठा के दो दृष्टान्त रामायण काल में घटित होते हैं जब कुंभकर्ण यह जानने के बाद भी कि रावण ने जगदंबिका का अपहरण कर के एक निंदनीय कार्य किया है लेकिन मैं इस कठिन समय में विभीषण नहीं बनूंगा। सबसे महान कृत्य तो महाराज दशरथ की अयोध्या में हुआ जब भगवान श्रीराम ने माता पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए बनवास स्वीकार किया कि भरत राजा बनें वहीं युवराज भरत ने राजा बनने से इन्कार कर दिया और बन से भाई श्रीराम को वापिस लाने के लिए चित्रकूट गए, लेकिन भगवान श्रीराम तो 14 वर्ष बनवासी होने की प्रतिज्ञा से बंधे थे तो उन्होंने भरत को खड़ाऊं दे कर वापिस अयोध्या जाने का आदेश दिया तो युवराज भरत ने उन चरण पादुकाओं को राजसिंहासन पर आरूढ़ कर दिया और परिवार में समर्पण की पराकाष्ठा का यह परिणाम निकला कि किसी शत्रु ने भी अवध की ओर गलत दृष्टि नहीं रखी।
आज इसी स्तर पारिवारिक एकता की परम आवश्यकता है लेकिन कलियुग के प्रभाव के कारण पूरे विश्व में विघटन अराजकता अर्थिक सामाजिक और आध्यात्मिक असन्तुलन व्याप्त है।
गोस्वामी तुलसीदासजी महाराज श्री ने श्रीरामचरितमानस के. श्री सुन्दरकाण्ड की 50 वीं चौपाई में पारिवारिक एकता के महत्व पर यह कहा कि..
अस प्रभ छाङि भजही जे आना।
ते नर पसु बिनु पूछ बिषाना।।
अन्त में इस चर्चा का उपसंहार करें कि …
राष्ट्र की आज की इस छद्म व्यवस्था से हम को बाहर निकलना है …
हम तेरे शहर में खुश भी हैं और महफ़ूज़ भी।
यह सच नहीं है पर ऐतबार करना है।।
इन पंक्तियों को हम सब अपने जीवन में उतारें कि गोस्वामीजी के शब्दों का महत्व हमारे जीवन के हर क्षेत्र मे है चाहे वह घर परिवार हो या समाज, नगर हो या राज्य, संस्थाएं हो या राजनीतिक दल सभी अपने अपने दलगत नीतियों पर चलें ताकि राष्ट्र में रामराज्य की स्थापना हो सके।
चैत्र नवरात्र श्री दुर्गाष्टमी और श्री रामनवमी महापर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं मंगलकामनाएं।
प्रस्तुति डॉ. महेंद्र शर्मा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व प्राथमिक विद्यालय मेंहनगर में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Fri Apr 4 , 2025
मेंहनगर आज़मगढ़ब्यूरो चीफ जय शर्मा आज दिनांक 04/04/2025 को पूर्व मध्यिक विद्यालय मेहनगर के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय आय परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों के पुरस्कार वितरण समा रोह का आयोजन हुआ जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री रविकेश कुमार द्वारा पुरस्कार वितरण किया गयाजिसमें […]

You May Like

advertisement