32 लीटर अवैध कच्ची शराब व 230 किलो लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

32 लीटर अवैध कच्ची शराब व 230 किलो लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत

रायबरेली:- 30 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सरिता सिंह मय हमराह द्वारा अपने क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा महराजगंज तहसील के बछरावाँ थाना अंतर्गत संदिग्ध ग्राम – पासी टूसी, मदन टूसी एवं पश्चिम गांव तथा डलमऊ तहसील में थाना डलमऊ अंतर्गत जोहवा नटकी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 32 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 230 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Fri May 1 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूतडीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण रायबरेली, 30 अप्रैल 2026जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बैरकों का भ्रमण किया तथा कारागार की पाकशाला में बंदियों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement