संकल्पबद्ध होकर विकसित भारत 2047 में अहम योगदान दें युवा : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

केयू आईटीटीआर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 1 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने खेलकूद प्रतियोगिता, शैक्षिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि युवा संकल्पबद्ध होकर विकसित भारत अभियान 2047 में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में युवा उद्यमिता एवं नवाचार के मार्ग पर चलकर नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाले बने। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए युवा पीढ़ी को विदेशी वस्तुओं को छोड़कर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। यह विचार हमारे खान-पान, वेशभूषा, वस्तुओं के उपयोग में झलकनी चाहिए।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठ होकर किया गया कर्म फलीभूत होता है। उन्होंने भावी शिक्षकों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है। इसलिए भविष्य के निर्माता होने के नाते सभी भावी शिक्षक नव भारत निर्माण में अपना अहम योगदान दे। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षण अधिगम के साथ शोध की महत्ता पर जोर देते हुए ऊर्जा के नए संसाधनों के अन्वेषण की बात भी कही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर आईटीटीआर की प्राचार्या प्रो. अनिता दुआ ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए संस्थान की 2025-26 वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जिसमें वर्ष भर की शैक्षणिक एवं सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी शामिल थी। कार्यक्रम में बीएड की छात्रा अंजलि व अनीसा द्वारा समूह गीत के रूप में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। शिक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह ने स्वदेशी व स्वावलंबन भाव गीत प्रस्तुत किया। मंच का संचालन छात्रा वंशित्ता ने निभाई। धन्यवाद प्रस्ताव सहायक प्रोफेसर दिविज गुगनानी ने किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर उषा रंगा अधिष्ठाता शिक्षा संकाय, आईआईएचएस प्राचार्या प्रो. रीटा, प्रो. कुसुमलता, डॉ. रोहिणी, डॉ. रीटा सैनी, डॉ. ममता चावला, डॉ. अंग्रेज सिंह, रीना यादव, पूजा सैनी, कंवलप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, समीक्षा व कविता सहित गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में समान विकास की रफ्तार तेज : सुभाष सुधा

Sat May 2 , 2026
ग्रामीणों की मांग पूरी,बचगांवा से हंसाला तक सडक़ निर्माण शुरू। शाहाबाद, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 1 मई : शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव बचगांवा से लेकर थानेसर विधानसभा के गांव हंसाला तक सडक़ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा […]

You May Like

advertisement