जिलाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक गोपालपुर का किया निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

जिलाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक गोपालपुर का किया निरीक्षण

रायबरेलीः- 02 मई 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय पॉलिटेक्निक गोपालपुर सलोन का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने चल रही कक्षाओं का अवलोकन किया। तदोपरांत पठन-पाठन ,पुस्तकालय, छात्रावास, खानपान, प्रयोगशाला व सुरक्षा आदि संबंधी मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अध्ययनरत विद्यार्थियों से शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने संस्थान परिसर का भ्रमण कर गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य कार्यालय में समस्त स्टाफ से छात्राओं को संस्थान द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल-कूद मैदान सहित पूरे परिसर में साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाए।
निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह उपस्थित रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कॉंग्रेस पार्टी अर्जुन पासी पूर्व प्रत्याशी सलोन विधानसभा के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अवैध वसूली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Sun May 3 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूतकॉंग्रेस पार्टी अर्जुन पासी पूर्व प्रत्याशी सलोन विधानसभा के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अवैध वसूली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। सलोन रायबरेली मौके पर आई तहसील दिवस में डीएम से भी मुलाकात की […]

You May Like

advertisement