मॉर्निंग वॉक कमेटी टाउन पार्क के सदस्यों ने डोबी गुरुकुल में फ्रूट्स ख़िलाए व स्टेशनरी, मैट भेंट किए

हिसार, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 2 मई : मॉर्निंग वॉक कमेटी टाउन पार्क के सदस्यों ने निकटवर्ती गांव डोबी में स्थित गुरुकुल में रह रही बच्चियों को फल फ्रूट्स खिलाए व स्टेशनरी , मैट इत्यादि भेंट किए।
इस अवसर पर अमित भाटिया उप आबकारी में कराधान आयुक्त व प्रवीण असीजा ने गुरुकुल द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि निःस्वार्थ भावना से इस प्रकार के नेक कार्य करने से केवल एक मानवीय कार्य है, बल्कि यह समाज के सशक्तिकरण, समानता और शिक्षा के दर को बढ़ावा देता है। इससे बेटियां आत्मनिर्भर बनती हैं, शिक्षा दर में सुधार होता है। इसलिए हमें अपने जीवन काल मे ऐसे कार्यो में अपना यथासंभव सहयोग अवश्य करना चाहिए।जिससे मन को अजीब सकून मिलता है। इसके अलावा मोर्निंग वाक कमेटी के सदस्यों ने गुरुकुल के कुलपति बलजीत सिंह को पगड़ी पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस मौके पर गुरुकुल के कुलपति बलजीत सिंह ने मोर्निंग वाक कमेटी के सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान अश्विनी सच्चर, पूर्व प्रधान सुनील कटारिया,सेवानिवृत्त बिक्री कर अधिकारी श्रवण पाहवा, पुनीत मैनी,इंद्र मनोचा,प्रवीण असीजा, सुरेंद्र अनेजा, सुभाष कथूरिया,प्रवीण वर्मा, संजय चुघ,सुभाष सरदाना के अलावा काफी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
चित्र,मोर्निंग वाक कमेटी के सदस्य गुरुकुल में कन्याओं व स्टाफ के साथ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नकारात्मक ऊर्जा का नाश धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता के जागरण से होता है : अनिल विज

Sun May 3 , 2026
माता का जागरण भक्तों के लिए अपनी श्रद्धा प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम : हरविंदर कल्याण।भजन और ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव कम होता है : भंडारी।जीवन में सकारात्मकता, आस्था और सामाजिक समरसता लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम : वरुण मुलाना। चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 2 मई : माता […]

You May Like

advertisement