स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2026” के अंतर्गत एम्स रायबरेली में दिनांक 4 मई से 10 मई 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों काक आयोजन

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2026” के अंतर्गत एम्स रायबरेली में दिनांक 4 मई से 10 मई 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों काक आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आपातकालीन तैयारी बढ़ाने तथा जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष का केंद्रीय विषय “Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society – Together for Fire Prevention” पर आधारित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत संस्थान में निर्धारित गतिविधियों के शेड्यूल के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें तकनीकी वेबिनार, अग्नि सुरक्षा ऑडिट, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, मॉक ड्रिल एवं निरीक्षण शामिल हैं।

इसी क्रम में दिनांक 04 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे अग्नि सुरक्षा शपथ (Fire Safety Pledge) का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें: डीन (अकादमिक) – डॉ. नीरज कुमारी, डीन (रिसर्च) – डॉ. अर्चना वर्मा, डीन (परीक्षा) – डॉ. प्रगति गर्ग, एएमएस – डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार – श्री यू. एन. राय, उप निदेशक (प्रशासन) – श्री अखिलेश सिंह, तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

संस्थान प्रशासन द्वारा बताया गया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित तकनीकी विषयों पर वेबिनार, अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों का आंतरिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट, मॉक ड्रिल तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ही माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि, पूनम सिंह ने पांचवीं पुण्यतिथि पर कराया विशाल भंडारा

Tue May 5 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत सेवा ही माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि, पूनम सिंह ने पांचवीं पुण्यतिथि पर कराया विशाल भंडारा रायबरेली। शहर के हृदय स्थल गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा अपनी पूज्यनीय माता स्वर्गीय कमला सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर […]

You May Like

advertisement