केयू में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” पर सेमिनार के मुख्यातिथि होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नारी सशक्तिकरण को समर्पित प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन।
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला कलाकारों को करेंगे सम्मानित।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 4 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर कला उत्सव में भाग लेने वाली राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को क्रश हाल में लगने वाली प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण को समर्पित प्रदर्शनी में लगभग 50 पैनल लगाए गए हैं जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला वैज्ञानिकों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त हरियाणा के विकास में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शनी का विषय बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके सााथ ही खेलों के क्षेत्र में ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ सहित अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हरियाणा व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही भारत रत्न, पद्म भूषण, पदम विभूषण, पद्मश्री और देश, प्रदेश और कुरुक्षेत्र की उन महिलाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज को नई दिशा दी है। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. ए.आर. चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न गांवों में संचालित स्किल सेंटर, सिलाई व कढ़ाई केंद्रों से जुड़ी करीब 8 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं तथा कला उत्सव में भाग लेने वाली देशभर की 8 महिला कलाकारों को भी सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर तैयार स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि मुख्य अतिथि नायब सिंह सैनी प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए क्रश हॉल में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सेमिनार की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा सेमिनार में महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रो. प्रीति जैन तथा डॉ. मंजुला चौधरी अपने विचार रखेंगी। वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे और कला प्रदर्शनी स्मारिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर ऑडिटोरियम में एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ग्रामीण महिलाओं को वितरित करेंगे सिलाई मशीन।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लगने वाली प्रदर्शनी में केयू महिला अध्ययन शोध केन्द्र व केयू एलुमनी एसोसिएशन के सहयोग से पिछले पांच वर्षो में शोध संस्थान द्वारा महिलाओं के विकास एवं प्रशिक्षण के लिए जो कार्य किए गए हैं उन सभी को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रशिक्षण हासिल करने वाली ग्रामीण महिलाओं को सिलाई व कढ़ाई मशीनें प्रदान करेगे। प्रदर्शनी में लैंगिक समानता हेतु ग्रामीण महिलाओं हेतु जागरूकता अभियान, उनके कौशल संवर्धन एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी, महिलाओं के लिए डिजीटल शिक्षा, साइबर कानून, वित्तीय साक्षरता, सामाजिक भागीदारी तथा उद्यमशीलता की अहम् जानकारी शामिल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेदांता फाउंडेशन ने सबके लिए सुलभ बनाई स्वास्थ्य सेवाएं : कुरुक्षेत्र में ओपीडी केंद्र का शुभारंभ

Tue May 5 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।छाया – कोमल शर्मा। आधुनिक सेवाओं से संपन्न,जरूरतमंदों के लिए वरदान मेदांता फाउंडेशन हमेशा सेवा समर्पित। कुरुक्षेत्र, 4 मई : मेदांता फाउंडेशन ने अपने सिद्धांत “हर एक जान अनमोल” को चरितार्थ करते हुए कुरुक्षेत्र में एक नया ओपीडी केंद्र […]

You May Like

advertisement