राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु कौशल परीक्षा का प्राप्तांक जारी

महासमुंद 05 मई 2026/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों हेतु आयोजित कौशल परीक्षा के प्राप्तांक जारी कर दिया गया हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को आयोजित कौशल परीक्षा में स्टाफ नर्स (एनबीएसयू), स्टाफ नर्स (एसएनसीयू), स्टाफ नर्स (यूएचडब्ल्यूसी) एवं नर्सिंग ऑफिसर के पद शामिल थे। वहीं 04 मई 2026 को एमओ-आयुष (आरबीएसके), फार्मासिस्ट (आरबीएसके), फिजियोथेरेपिस्ट तथा लेबोरेटरी टेक्नीशियन (बीपीएचयू) के पदों हेतु कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। उक्त सभी पदों की कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध कराया गया है। संबंधित अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में सूचना पटल पर प्राप्तांकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Tue May 5 , 2026
सुशासन तिहार में अधिक से अधिक नागरिकों की समस्या का समाधान करें – कलेक्टर महासमुंद 05 मई 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, सुशासन तिहार, जनगणना एवं कार्यक्रमों की […]

You May Like

advertisement