
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877
नई नियुक्तियों से जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र को अत्यधिक मजबूती मिलेगी : दलबीर।
कुरुक्षेत्र, 5 मई : जन कल्याण मंच कुरूक्षेत्र (रजि०) संस्था के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक ने बताया कि कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने के लिए मंच की हाई पावर कमेटी के बीच कई दिनों से विचार-विमर्श चल रहा था कि जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाए और कार्य के प्रति निष्ठावान तथा समाजसेवा के प्रति समर्पित प्रबुद्ध जनों को संस्था के साथ जोड़ा जाए। जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र की हाई पावर कमेटी के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से आज कुरुक्षेत्र शहर के जाने-माने बिजनेसमैन महावीर मंढान को मुख्य संरक्षक, बिजनेसमैन धीरज गुलाटी को संरक्षक, पूर्व प्रिंसिपल रामपाल सरोहा को उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्याध्यापक स्वतंत्र शर्मा को सलाहकार बनाया गया है। संस्था के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त सदस्यों से आशा और अपेक्षा की है कि आपके अनुभव एवं सहयोग से जनकल्याण मंच समाज सेवी संस्था और ज्यादा समाजसेवा के कार्य करगी। संस्था के सभी सदस्यों ने नव नियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्य संरक्षक महावीर मंढान और संरक्षक धीरज गुलाटी , उपाध्यक्ष रामपाल सरोहा, सलाहकार स्वतंत्र शर्मा ने संस्था को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम समाजसेवी संस्था जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र के लिए हर संभव सहयोग देकर संस्था को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी , मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, आडिटर के सी वर्मा , कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेडा, प्रचार सचिव संजय शर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनिल कपूर, हेमंत यादव, शिव किरमिच ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नई नियुक्तियां समाज में संस्था की पहचान बनाने में अहम योगदान देंगी।
धीरज गुलाटी संरक्षक और महावीर मढ़ान मुख्य संरक्षक।


