एक पेड़ मां के नाम थीम पर आज आज़मगढ़ के केरमा में मुख्यमंत्री जी के साथ दो सौ लोग एक साथ करेगें वृक्षारोपण

लखनऊ संवाददाता

एक पेड़ मां के नाम थीम पर पूरे प्रदेश में आज 37 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार सीएम योगी अयोध्या में सरयू नदी के किनारे पौधरोपण के साथ ही साथ आजमगढ़ जनपद के केरमा गांव में 400 एकड़ के भू-भाग पर वृक्षारोपण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम थीम पर उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई दिन बुधवार को समय करिब 12 बजें को कई हजार पौधे लगाने जाने की तैयारी जिला प्रशासन ने पूर्ण कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 200 एकड़ जमीन पर पौधारोपण का कार्य भी पूर्ण हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ व अयोध्या में पौधरोपण महाभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए नर्सरियों व अन्य स्थानों पर 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी मंत्री जिलों में रहकर पौधरोपण करेंगे। महाभियान के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने आवंटित जिलों में मंगलवार को पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और वन विभाग के अधिकारियों साथ इसे अंतिम रूप दिया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी अयोध्या व आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। वहां मुख्यमंत्री जनसंवाद भी करेंगे और कार्बन क्रेडिट के तहत सात किसानों को चेक भी प्रदान करेंगे। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। इस अभियान 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की सहभागिता रहेगी। सर्वाधिक लखनऊ मंडल में पौधे लगेंगे। वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग मिलकर सर्वाधिक 14 करोड़ से अधिक पौधे लगाएंगे। सभी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाएं आधे दिन केवल पौधरोपण कार्य में सहयोग देंगी। पौधों की सुरक्षा के लिए सीएसआर फंड का होगा इस्तेमाल
पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड का इस्तेमाल होगा। बैंकों और निजी कंपनियों से रोपण क्षेत्रों को गोद लेने और पौधों की सिंचाई व सुरक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे पौधरोेपण अभियान तकनीकी नवाचार और सामुदायिक सहयोग के बल पर और भी प्रभावी होने की उम्मीद है।
अपलोड कर सकेंगे फोटो
https://upforest.gov.in और https://upfd.in/upfdmedia/secure/login/login.aspx पर क्लिक करके या क्यूआर कोड स्कैन करके भी पौधरोपण की फोटो अपलोड कर सकेंगे। मोबाइल पर देख सकेंगे पौधरोपण की प्रगति

वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अंतर्गत पौधरोपण की प्रगति जिलेवार वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। पौधरोपण की क्षण-प्रतिक्षण की प्रगति 6 बजे से दिए गए टिकर लिंक https://pmsupfd.org/plantingprogress.html के जरिये कंप्यूटर या मोबाइल पर देखी जा सकती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक पेड़ मां के नाम

Wed Jul 9 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एक पेड़ मां के नाम आओ मिलकर कदम बढ़ाएं,एक पेड़ मां के नाम लगाएं!” देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रेरणादायी पहल “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत सलोन विधानसभा के अंतर्गत ग्राम ममुनी जिला रायबरेली में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग […]

You May Like

advertisement