प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए पश्चिमी बंगाल की जनता ने खिलाया कमल

नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने पश्चिमी बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में पहले कम्युनिस्ट पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रदेश का शोषण किया है। अब पश्चिमी बंगाल की जनता ने नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए वहां पर कमल खिलाया है। अब तक की पार्टियों ने जिस नीति से पश्चिमी बंगाल में राज किया उससे युवाओं का रोजगार खत्म किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा को अग्रसेन चौक पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पश्चिमी बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान हरियाणा राज्य बाल कल्याण की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति के तहत काम किया है। जिसके परिणामस्वरूप लगातार भारतीय जनता पार्टी जनता का विश्वास जीत रही है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में और हरियाणा प्रदेश में सत्ता प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी की नीति अन्तोदय की रही है। जिसमें अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति का विकास करना प्राथमिकता है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, पूनम सैनी, सन्नी कालड़ा, नायब सिंह पटाक माजरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईपीएस अजय पाल शर्मा का पश्चिम बंगाल में तबादला, 5 वर्षों की प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

Wed May 6 , 2026
आईपीएस अजय पाल शर्मा का पश्चिम बंगाल में तबादला, 5 वर्षों की प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए 5 वर्षों के लिए पश्चिम बंगाल में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, अजय […]

You May Like

advertisement