1जनवरी 26 की पूर्व संध्या को लेकर एसएसपी ने की गूगल मीट से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली अनुराग आर्य द्वारा 1जनवरी 2026 की संध्या को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी (सीओ), सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी शामिल रहे।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि जनपदवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सड़कों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग, उत्पात मचाने अथवा सड़क अवरुद्ध कर किसी प्रकार का जश्न मनाने वालों के खिलाफ तत्काल एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाएगी।
इसके साथ ही मिशन शक्ति टीम को सड़क मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर हुड़दंग करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करने के आदेश दिए गए हैं।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माल्यार्थ फाउंडेशन एवं शुभम मेमोरियल समिति द्वारा न्यायाधीश अदिति शर्मा सम्मानित

Thu Jan 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : न्यायाधीश अदिति शर्मा को माल्यार्थ फाउंडेशन तथा शुभम मेमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक जनकल्याण समिति द्वारा कर्नल पतंजलि प्रेरणा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गयाlउल्लेखनीय है कि बरेली निवासी अदिति शर्मा को छत्तीसगढ़ में न्यायाधीश के रूप में चयनित किए जाने पर वरिष्ठ कवि […]

You May Like

advertisement