राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की टीम ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गंगवार के नेतृत्व में सोमवार 1 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की चिटौली स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। गोवंश के लिए स्वच्छ पेयजल, रहने के स्थान पर बेहतर साफ-सफाई तथा पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा और चोकर उपलब्ध मिला। इसके साथ ही गौशाला का रजिस्टर और रिकॉर्ड भी पूरी तरह दुरुस्त पाया गया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार और चेयरमैन इमराना बेगम ने
पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी गोवंश की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और आवश्यकतानुसार उचित उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने गौशाला में पशुओं के लिए बेहतर खाने पीने की व्यवस्था एवं उनके रखरखाव और गौशाला की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलने पर नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर को बधाई दी।
गौशाला निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, चेयरमैन इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, जिला मंत्री आदेश गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप, नगर महामंत्री गौरव शर्मा, विजय गंगवार, रामबाबू दिवाकर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, प्रतिनिधि हारून चौधरी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ठेकेदार जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सभासद तस्लीम उर्फ टिंकू, जाकिर हुसैन, प्रेम कोरी, कृपाल सिंह, सतीश महेश्वरी, युनूस भाई, वसीम अहमद, वशीर अहमद, डॉक्टर मोइन उद्दीन, ठेकेदार रिंकू, ठेकेदार वसीम अहमद कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश गंगवार, जगदीश गंगवार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद में संचालित 18 कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

Wed Sep 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत संचालित 18 कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त 18 कस्तूरबा गाॅधी आवासीय विद्यालयों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement