एयरफोर्स की आपत्ति के बाद बरेली में मेट्रो ट्रेन के लिए होगा नया सर्वे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : शहर में मेट्रो चलाने को लेकर मास्टर प्लान पूर्व में ही बन चुका है। एयरफोर्स की आपत्ति के बाद 50 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का ब्लूप्रिंट को अब फिर से तैयार कराया जा रहा है । पूर्व में राइट्स ने रूट का टेक्निकल सर्वे पूरा किया था। उस पर एयरफोर्स की आपत्ति के बाद अब सिविल एयरपोर्ट तक नया रूट बढ़ाकर एक नया मेट्रो स्टेशन एवं मेट्रो डिपो को जाने वाली लाइन का भी नए सिरे से सर्वे राइट्स को करना है। अब राइट्स ने एक माह में नई डीपीआर का काम पूरा करने का भरोसा दिलाया है। बरेली विकास प्राधिकरण और नामित एजेंसी राइट्स बरेली मेट्रो की अब नई परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही हैं जो मई अंत तक तैयार होनी की बात कही गई है । बरेली शहर में 2047 मास्टर प्लान में मेट्रो कॉरिडोर को शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट से जुड़ी शुरुआती तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई थी। टेक्निकल टीम ने बड़ा बाईपास के पास मेट्रो डिपो के लिए 20 हेक्टेयर जमीन का निरीक्षण कर रिपोर्ट भी सौंप दी थी। इसी स्थान पर मेट्रो डिपो और मुख्य संचालन केंद्र स्थापित होंने थे। 50 किमी लंबे मेट्रो रूट में शहर के प्रमुख कॉरिडोर, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मुख्य जंक्शनों को जोड़ने की योजना है। अब एयरफोर्स की आपत्ति के बाद बीडीए और संबंधित एजेंसी डीपीआर को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। निवेश मॉडल पर चल रहा मंथन बीडीए और प्रोजेक्ट एजेंसी रूट, लागत, निर्माण चरण, स्टेशन संख्या, भूमि अधिग्रहण तथा निवेश मॉडल से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पर मंथन किया जा रहा हैं। बरेली विकास प्राधिकरण के अभियंता संदीप जी के राइट्स से नया सर्वे रिपोर्ट इसी माह मिलने का आश्वासन मिला है। उसके बाद यह प्रेजेंटेशन जल्द ही शासन को भी भेजा जाएगा। प्रोजेक्ट के निवेश मॉडल पर उच्च स्तर पर मंथन भी शुरू होना है। वार्षिक निवेश, ज्वाइंट वेंचर मॉडल और फंडिंग स्ट्रक्चर को लेकर पूर्व में चर्चा हो चुकी थी। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही नया सर्वे और डीपीआर को मंजूरी मिलती है, प्रोजेक्ट के शुरुआती निर्माण चरण, भूमि क्रय और सर्वे कार्य तेज़ी से शुरू हो सकेंगे।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने पूर्व में एक कार्यक्रम में पूछने पर बताया था कि जल्दी ही मेट्रो को लेकर कार्यदायी एजेंसी और बीडीए के बीच बैठक होगी। प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन एक बार फिर से हो रहा है और उसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। स्मरण रहे बरेली में मेट्रो ट्रेन का मुद्दा विधानसभा में बरेली कैंट से बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए उठाया था। संजीव अग्रवाल ने सदन में कहा कि बरेली महानगर की बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार को देखते हुए बरेली में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की वह मांग करते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ व्यापारी नेता सचिन चौहान ने बरेली से शीशगढ़ रोड़ पर ई-बस सेवा बहाली की करी मांग

Thu May 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , जनपद बरेली से कस्बा फतेहगंज पश्चिमी होते हुए शाही, शीशगढ़ तक चलने वाली ई-बस को दोबारा शुरू करने की करी मांग। जानकारी के अनुसार कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता सचिन चौहान ने बताया कि जनपद बरेली से कस्बा फतेहगंज […]

You May Like

Breaking News

advertisement