कच्चे घर से पक्के आशियाने तक- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली राजेंद्र प्रसाद के परिवार की जिंदगी

बरसात में टपकती छत से मिल गई राहत, अब सुरक्षित मकान में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा परिवार

कोरिया 07 मई 2026/  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए जीवन बदलने वाली योजना साबित हो रही है। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झरनापारा निवासी राजेंद्र प्रसाद, पिता गोविन्द राम, का जीवन भी इस योजना से पूरी तरह बदल गया है। वर्षों तक कच्चे खपरैल वाले मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले राजेंद्र प्रसाद का अब पक्के और सुरक्षित घर का सपना साकार हो चुका है।

खेती-किसानी से जीवनयापन करने वाले राजेंद्र प्रसाद सीमित आय के कारण कभी अपने परिवार के लिए पक्का मकान नहीं बना पाए। बरसात के मौसम में उनका कच्चा घर सबसे बड़ी चिंता का कारण बन जाता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और घर के सामान को बचाने के लिए रातभर जागना उनकी मजबूरी थी।

आर्थिक अभाव के चलते पक्का मकान बनवाना उनके लिए असंभव सा हो गया था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके जीवन में नई उम्मीद बनकर आई। वर्ष 2024-25 में उन्हें योजना के तहत पक्का आवास स्वीकृत हुआ, जिसके बाद उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया।
अब राजेंद्र प्रसाद अपने परिवार के साथ सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास में निवास कर रहे हैं। बरसात के दिनों में अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

राजेंद्र प्रसाद बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा जैसी योजनाओं ने उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास बढ़ाया है। अब उनका परिवार सुरक्षित वातावरण में खुशहाल जीवन जी रहा है और भविष्य को लेकर नई आशा के साथ आगे बढ़ रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीईटी प्रवेश परीक्षा 14 मई को, 197 परीक्षार्थी होंगे शामिल  

Thu May 7 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 07 मई 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीईटी प्रवेश परीक्षा 14 मई गुरूवार को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 197 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने डिप्टी […]

You May Like

advertisement