भगवान श्रीकृष्ण की उपदेश स्थली ज्योतिसर में कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : मुस्कान यादव

विकसित हरियाणा 2047 के लिए युवा दृष्टिकोण पर होने वाला नीति संवाद पहुंचेगा प्रदेश के हर जिले तक।
8 मई को होने वाले कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा करेंगे शिरकत।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 7 मई : सीएमजीजीए मुस्कान यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपदेश स्थली ज्योतिसर में 8 मई को कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। ज्योतिसर अनुभव केंद्र में होने वाला विकसित हरियाणा 2047 के लिए युवा दृष्टिकोण से नीति संवाद प्रदेश के हर जिला में पहुंचेगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम को चार सत्र में बांटा गया है। पहले सत्र में सुबह महाभारत अनुभव केंद्र के हॉल में स्कूली विद्यार्थियों के बीच स्पैल मास्टर ऑफ कुरुक्षेत्र और स्पीक फॉर भारत प्रतियोगिताएं करवाएं जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरे सत्र में प्रदेश के सभी जिलों के सीएमजीजीए और अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ महाभारत अनुभव केंद्र की विजिट करेंगे।
उन्होंने कहा कि तीसरे सत्र में कर्म की बात धर्म की बात थीम पर विराट स्वरूप स्थल पर संवाद करवाया जाएगा। इस दौरान विकसित हरियाणा 2047 के लिए युवा दृष्टिकोण से नीति संवाद किया जाएगा। इसी तरह चौथे सत्र में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा 2047 प्रदेश सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य प्रदेश को 2047 तक विकसित, समावेशी और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जिला के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नियमित संचालन एवं निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही : सीएमओ

Fri May 8 , 2026
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नियमित संचालन एवं निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही : सीएमओ

You May Like

advertisement