उपमेंद्र सक्सेना को मिला संस्कार भारती में अध्यक्ष का पुनः दायित्व

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषंगिक अंग, कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था- संस्कार भारती बरेली महानगर ब्रज प्रांत की नवीन कार्यकारिणी का गठन शान्ति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी आचार्य देवेंद्र देव एवं प्रांतीय मंचीय कला संयोजक डॉ.मदन लाल प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पप्पू वर्मा , एवं बदायूं से पधारे विशिष्ट अतिथि अध्यापक मयंक जी की उपस्थिति में किया गया, कार्यक्रम का सुभारम्भ सभी अतिथियों के कर कमलों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण एवं माल्यार्पण कर किया गया उसके उपरान्त संगीतकार उमेश चन्द्र गुप्ता द्वारा ध्येय गीत की प्रस्तुति की गई, संचालन महामंत्री अमन पटेल द्वारा किया गया I
इस दौरान डॉ.मदन लाल द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें बरेली महानगर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, महामंत्री अमन पटेल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार झा, उपाध्यक्ष नीलिमा रावत, मंचीय कला विद्या संयोजक डॉ अवधेश गोस्वामी, लोक कला विद्या संयोजक डॉ.अनु महाजन, दृश्य कला विद्या संयोजक प्रिया सक्सेना, साहित्य कला विद्या संयोजक अशोक उप्रेती, मातृ शक्ति संयोजिका पुष्पा अरुन, एवं नीलम वर्मा, संपर्क प्रमुख शुभाशीष जोशी, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र नाथ वर्मा, के साथ साथ महानगर के संरक्षक हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष व प्रदीप रावत को दायित्व दिया गया, सभी अतिथि गण को पटका पहनाकर व सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया, एवं अन्य सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया I
इस अवसर पर राजकुमार गोस्वामी, श्रीमती रत्ना वर्मा, सूरज मौर्य एडवोकेट, उमेश चन्द्र गुप्ता, उमेश त्रिगुणायत, अभिनव पटेल आदि भारी संख्या में गण मान्य उपस्थित रहे I

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Tue May 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने सरस्वती माता के के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। […]

You May Like

advertisement