डीएम ने एसटीपी एवं एफएसटीपी का किया निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने एसटीपी एवं एफएसटीपी का किया निरीक्षण

रायबरेली:- 13 मई 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर क्षेत्र में पीएसी के निकट स्थापित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई व्यवस्था तथा सीवेज एवं फीकल स्लज के निस्तारण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसटीपी एवं एफएसटीपी का संचालन निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शोधन प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्लांट परिसर में स्वच्छता एवं रखरखाव की व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपचारित जल की गुणवत्ता, मशीनों के संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय ज्ञान एवं अध्यात्म के प्रथम दिव्य पत्रकार थे महर्षि नारद मुनि : प्रो. महासिंह पूनिया

Wed May 13 , 2026
जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में मनाई गई महर्षि नारद जयंती। थानेसर,प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी 13 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में बुधवार को देवर्षि नारद जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं […]

You May Like

advertisement