जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वगणना की बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज स्वगणना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वगणना मे ग्रामीण एरिया तो आगे चल रहा है परन्तु शहरी एरिया अभी पीछे चल रहा है जिस पर सुधार करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि स्वगणना की गुणवत्ता को स्थाई रखा जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए ।
बैठक उन्होंने कहा कि स्वगणना हमारा राष्ट्रीय उत्तरदायित्व है जिसे हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है ।
बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ‌आप लोग समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं लेखपालों को टारगेट दे दें । बैठक में जन गणना संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि जन गणना के अंतर्गत स्वगणना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे हमारे जिले की रैंकिंग में उतरोत्तर वृद्धि हो सके।
बैठक उन्होंने कहा कि जो भी प्रगणक इसमें उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें मानदेय के साथ उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार, नागर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकप्रिय सांसद सहारनपुर से नगर पंचायत सिरौली कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे चेयरमैन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने किया जोरदार स्वागत

Thu May 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सहारनपुर से लोकप्रिय सांसद जनाब इमरान मसूद दोपहर 3 बजे नगर पंचायत सिरौली कांग्रेस कम कार्यालय पर पहुंचे वहां पर उनका कांग्रेस की नगर पंचायत सिरौली की चेयरमैन चमन सकलैनी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने जोरदार स्वागत किया।माननीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement