
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज स्वगणना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वगणना मे ग्रामीण एरिया तो आगे चल रहा है परन्तु शहरी एरिया अभी पीछे चल रहा है जिस पर सुधार करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि स्वगणना की गुणवत्ता को स्थाई रखा जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए ।
बैठक उन्होंने कहा कि स्वगणना हमारा राष्ट्रीय उत्तरदायित्व है जिसे हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है ।
बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं लेखपालों को टारगेट दे दें । बैठक में जन गणना संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि जन गणना के अंतर्गत स्वगणना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे हमारे जिले की रैंकिंग में उतरोत्तर वृद्धि हो सके।
बैठक उन्होंने कहा कि जो भी प्रगणक इसमें उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें मानदेय के साथ उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार, नागर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।


