लोकप्रिय सांसद सहारनपुर से नगर पंचायत सिरौली कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे चेयरमैन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने किया जोरदार स्वागत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सहारनपुर से लोकप्रिय सांसद जनाब इमरान मसूद दोपहर 3 बजे नगर पंचायत सिरौली कांग्रेस कम कार्यालय पर पहुंचे वहां पर उनका कांग्रेस की नगर पंचायत सिरौली की चेयरमैन चमन सकलैनी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने जोरदार स्वागत किया।
माननीय सांसद इमरान मसूद ने हज के मुकद्दस सफर पर रवाना हो रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी उनकी पत्नी नगर पंचायत सिरौली चेयरमैन चमन सकलानी को मुबारकबाद पेश करी ।
उसके बाद कैंप करने पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और नगर पंचायत सिरौली के लोगों को संबोधित करते हुए सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार का अमृत कल आज देश के लिए संकट काल बन गया है लगातार पेपर लीक होने से युवा का भविष्य अंधकार मय होता जा रहा है पूरे देश की जनता देख रही है किस तरह से चुनाव में विपक्ष को डराया जा रहा है विपक्षी पार्टियों खास तौर से कांग्रेस पार्टी समर्थक वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है आज उत्तर प्रदेश की जो दैनिये हालत है वह किसी से नहीं छुपी है उन्होंने कहा यह लगातार तीसरा महीना है जब खुदरा महंगाई बड़ी है जिस कारण आम लोगों और गरीब लोगों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है उसके बाद भी सरकार सिर्फ घोषणाएं करने पर लगी हुई है उन्होंने कहा कांग्रेस का आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो को लेकर मिशन 2027 बहुत अच्छा रहेगा पार्टी और संगठन दोनों ही जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं और बहुत अच्छे परिणाम आएंगे ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आंवला विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओमवीर यादव ने कहा की नीट परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्र के लीक होने की घटना की जितनी निंदा की जाए वह काम है लगभग 23 लाख किशोर और मासूम बच्चे इसका शिकार हुए हैं जिन्होंने महीनो से इसकी तैयारी की थी नीट पेपर लीक से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के संचालक पर एक बार फिर से प्रश्न चिन्ह लग गया है ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा पांच राज्यों के चुनाव हो जाने के बाद अब देश के माननीय प्रधानमंत्री जी देशवासियों से पेट्रोल ,डीजल खाने के तेल आदि की खपत कम करने की अपील कर रहे हैं लेकिन उसके बाद पश्चिम बंगाल से लेकर असम तक भव्य तरीके से भाजपा के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह कर रहे हैं इस तरह की दोहरी नीति को देश की जनता समझ रही है और आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इसका उचित जवाब देगी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि पूरे जिले में संगठन ब्लॉक स्तर से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक मजबूती के साथ कार्य कर रहा है बूथ की कमेटिया बन रही है और लगातार उसमें युवाओं को जोड़ा जा रहा है हमारे कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में अपने बूथों पर जीत का लक्ष्य लेकर उतरेंगे इसी दिशा में संगठन कार्य कर रहा है हर एक पदाधिकारी को सिर्फ एक बूथ का लक्ष्य दिया जा रहा है कि उसको सिर्फ अपना बूथ जितना है यही हमारी जीत का मंत्र रहेगा ।
उपस्थित लोगों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, कमरूद्दीन सैफी, युसूफ नन्हे, शकील मेंबर, रईस मेंबर ,नाजिम मेंबर, राजा शेख, फरहान रजा, इश्क बेग, यासर शेख ,आरिफ ,आदिल हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉ. मधु गुप्ता की उपस्थिति में किया गया जनगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Thu May 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मोनिका राणा जी के निर्देशानुसार जनपद बरेली के सीबीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मधु गुप्ता की उपस्थिति में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग सेरिंकी […]

You May Like

Breaking News

advertisement