
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : सेक्टर वार्डन अंजलि के सौजन्य से मौर्य सदन स्थित प्रीती सक्सेना के निवास पर पोस्ट 10 कुंवरपुर की मई माह 2026 की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंकज कुदेशिया (सहायक उपनियंत्रक), विशिष्ट अतिथि दिनेश यादव (डिवीजन वार्डन) एवं अनिल शर्मा (डिप्टी डिवीजन वार्डन ) व श्रीमती अर्चना राजपूत (आई सी यू ) तथा बैठक की अध्यक्षता पोस्ट वार्डन संजय कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता पोस्ट वार्डन संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर जैसे मुख्य रूप से जनस्वगणना फार्म पर चर्चा की गई। तथा अग्नि शमन व CPR प्रशिक्षण पर चर्चा , हाउस होल्ड रजिस्टर पर चर्चा, तथा सेक्टर वार्डनों को स्वजनणना का प्रशिक्षण उनके मोबाइल से दिया गया है। इस अवसर पर संजय शर्मा पोस्ट वार्डन, प्रीती सक्सेना (डि.वार्डन) ,पायल कश्यप (Ew), पंकज कुमार (Sw), अंकित कश्यप, निखिल गुप्ता, अंजलि कटियार, अनीता मौर्य ,लोकेश मौर्य आदि वार्डन उपस्थित रहे हैं।


