
(पंजाब) फिरोजपुर 07 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
चुंगी खन रोड अमृतसरी गेट फीडर क्षेत्र में बार-बार एवं लंबे समय तक होने वाली बिजली कटौती के संबंध में एक्सीयन पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड फिरोजपुर को मांग पत्र दिया।
संदीप गुलाटी फिरोजपुर सिटी चेयरमैन एंटी क्राइम एंटी नारकोटिक्स इंडिया विंग ने बताया कि पिछले काफी समय से बार-बार लंबे समय तक बिजली कटौती के कारण इस क्षेत्र के लोग अत्यंत परेशान हैं। कई कई घंटे बिजली बंद रखी जाती है। यह कटौती पांच से छह घंटे तक भी चलती रहती है। इससे आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अधिक परेशानी तब होती है जब पानी सप्लाई का समय होता है जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों तथा नौकरी पेशा लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फ्रिज में रखा हुआ सामान खराब हो जाता है। उन्होंने बिजली अधिकारी से मांग की है कि बिजली सप्लाई का स्थाई समाधान किया जाए।


