बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को सौंपा ज्ञापन

बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को सौंपा ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आज अस्थाई कर्मचारियों ने बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से मुलाकात कर विनियमितिकरण/ समायोजन के लिए ज्ञापन सौंपा, कर्मचारियों ने सांसद से बरेली आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने का आग्रह किया जिस पर सांसद ने कहा कि हम आपका ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंप देंगे और अपना पत्र भी साथ में लगाएंगे, कर्मचारियों ने सांसद से बरेली कॉलेज बरेली में ईपीएफ में गड़बड़ी के साथ महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी रखा,सांसद से बरेली कॉलेज बरेली की कायाकल्प कराने, केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने जैसी बात भी रखी और माननीय सांसद से बरेली कॉलेज बरेली में आमंत्रण कर बुलाने की बात भी रखी जिस पर सांसद ने हामी भरी । अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि हम कर्मचारी लोग बरेली कॉलेज बरेली में माननीय सांसद को एक कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे। सांसद से मिलने बालो में सचिव सुनील कुमार, हरीश मौर्य,गंगा प्रसाद, महेंद्र पाल गंगवार, पूरनलाल मसीह आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईद पर हर जगह मुस्तैद रही यलो आर्मी

Tue Apr 1 , 2025
ईद पर हर जगह मुस्तैद रही यलो आर्मी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ईद के मुबारक मौके पर नागरिक सुरक्षा कोर की यलो आर्मी आज ईदगाह ,जामा मस्जिद,दरगाह आला हजरत तथा अन्य सभी स्थानों पर पुलिस प्रशासन के साथ व्यवस्था में सहयोग करती दिखायी दी। इतना ही नहीं ईद […]

You May Like

advertisement