राज्य औसत से कम ना हो विभागीय प्रगति

राज्य औसत से कम ना हो विभागीय प्रगति
बदायूं 21 जुलाई। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।सीडीओ ने 01 से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग व 11 से 31 जुलाई तक संचालित दस्तक रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि विभागीय प्रगति राज्य औसत से कम ना हो इसका विशेष ध्यान रखकर कार्य किया जाए। उन्होंने जन जागरूकता के लिए गाष्ठियाँ कराने व अधिकारियों व कर्मचारियों का संवेदीकरण, उन्मुखीकरण व प्रशिक्षण भी कराने के निर्देश दिए। कार्यों में शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने विभागीय दायित्वों का निवर्हन ठीक प्रकार से करें। उन्होंने ग्रामों में झाड़ियां की छटाई, नालों की सफाई, ग्राम वासियों व बच्चों का संवेदीकरण करने के लिए कहा।
सीडीओ ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाए और सभी एमओआईसी व अन्य विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की स्वयं समीक्षा कर कमियों को दूर करें।
सीडीओ ने जन जागरुकता व सहयोग से संचारी रोग व दस्तक रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर किसी विभागीय अधिकारी को कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो वह सीधे संपर्क कर सकते हैं लेकिन कार्यों में शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी के नोहालों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से विद्यालय

Tue Jul 22 , 2025
यूपी के नोहालों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से विद्यालय बंद न करने की भावुक अपील। 21 जुलाई 2025 बदायूं कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। इस समय यूपी में कम संख्या वाले प्राइमरी विद्यालयों को मर्ज करने की व्यवस्था चल रही है जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कम […]

You May Like

advertisement