मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया ‘अपनी सब्जी, अपना फल’ योजना का शुभारंभ, स्वदेशी अपनाने की दिशा में कदम

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 23 दिसम्बर : हरियाणा बीज विकास निगम उमरी के क्षेत्रीय प्रबंधक एस पी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक सतीश कुमार एवं हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा के साथ पंचकूला में आयोजित स्वदेशी महोत्सव में निगम द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ‘अपनी सब्जी, अपना फल’ योजना का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह योजना स्वदेशी को अपनाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने घर के आंगन, छत या गमलों में सब्जियां व फल उगाएं तो उन्हें बिना कीटनाशक की शुद्ध व पौष्टिक उपज मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और बीमारियां कम होंगी। जिन घरों में जगह कम है, वे छतों पर बड़े गमलों में भी आसानी से सब्जियां व फल उगा सकते हैं। योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा लोगों तक पहुंचाई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एस पी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया है कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा, जहां ‘अपनी सब्जी, अपना फल’ योजना को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग है श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण : डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक महाराज

Tue Dec 23 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन, 23 दिसंबर : अटल्ला चुंगी स्थित श्री वृन्दावन बालाजी देवस्थान में अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ दुर्गा कुंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement