महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

बेटियों को प्रशिक्षित करना महान कार्य : बंशी पुरी।

कुरुक्षेत्र 9 जुलाई : श्री स्थाणु सेवा मण्डल कुरुक्षेत्र ने महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मे महंत प्रभात पुरी महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र शुरू किया गया। इस केन्द्र का उद्घाटन श्रीमहंत बंशीपुरी महाराज ने किया। श्री महंत बंशी पुरी महाराज ने बताया की बेटियों को पढ़ना व प्रशिक्षित करना महान कार्य है। जो पौधा ब्रह्मलीन महंत प्रभात पुरी जी ने लगाया था उसको पेड़ बनता हुआ देख रहे है। श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज ने श्री स्थाणु सेवा मण्डल सदस्यों की भूरी भूरी प्रशांशा की और कहा मनुष्य को धर्म व सनातन के कार्य मे लगे रहना चाहिए जो मनुष्य धर्म और सनातन के कार्य नहीं करते वो जीवन पशु समान है।
श्रीमती रेनू खुंगर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर स्वामी लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत जगन्नाथ पुरी स्वामी आशुतोष पुरी, सतीश शर्मा, सुनील सचदेवा, रमेश सचदेवा, प्रेम मदान, सुरेंद्र हमबीरिया, गोपाल कृष्ण शर्मा, योगेश गोड़, दिनेश गाबा, राजन गुप्ता, विनोद धीमान, महिला मानस प्रचार मण्डल की प्रधान व सदस्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधार संबंधित समस्याओं का हल चंडीगढ़ की बजाए अब होगा कुरुक्षेत्र में : विश्राम कुमार मीणा

Fri Jul 10 , 2026
आधार संबंधित समस्याओं का हल चंडीगढ़ की बजाए अब होगा कुरुक्षेत्र में : विश्राम कुमार मीणा उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने यूटीआई और बीएलएस इंटरनेशनल के आधार सेवा केन्द्र का रिबन काटकर किया शुभारंभ। थानेसर कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 जुलाई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आधार […]

You May Like

Breaking News

advertisement