हमारा संविधान सर्वोपरि, इसकी पालना व रक्षा हमारा परम कर्तव्य : साक्षी खुराना

नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने संविधान हत्या विषय पर लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

लाडवा, प्रमोद कौशिक 17 जुलाई : नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने कहा कि देश का संविधान सर्वोपरि है और इसकी पालना व रक्षा करना हम सबका परम कर्तव्य है। संविधान के खिलाफ या उसके मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करने वाले कृत्यों को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा शहर का तीन गुणा गति से विकास चल रहा है। हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना स्थानीय नागरिक अस्पताल में देश में आपातकाल लगाए जाने के 50 साल पूर्ण होने पर संविधान हत्या विषय पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर रही थीं। इस दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. कृष्णकांत, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी केदार शर्मा भी मौजूद रहे।
चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने कहा कि 50 वर्ष पहले 25 जून, 1975 को हमारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर आपातकाल लागू कर संविधान की आत्मा की हत्या कर दी गई थी। एक मजबूत लोकतंत्र की कल्पना करने वाले लोगों को अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए जेलों में डाला गया और अनेक यातनाएं दी गई। आपातकाल के दौरान संविधान द्वारा प्रदत्त सभी मौलिक अधिकारों का हनन किया गया था। इस दौरान पत्रकारिता पर सेंसरशिप लगाई गई, नागरिकों की आजादी पर रोक लगा दी गई और पुरुषों की जबरन नसबंदी की गई।
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार संविधान के अनुसार कार्य कर रही है। देश विकास के पथ पर अग्रसर है और समाज के सभी वर्गों के हितों में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत नागरिक देश के किसी भी स्थान से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे लोगों को काफी सुविधा हुई है। उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन की अवधारणा को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इसे देशव्यापी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बिल जल्द ही पारित हो जाएगा, जिससे देश में एक साथ चुनाव होंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अनावश्यक खर्चों पर भी लगाम लगेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्किल स्कूल के विद्यार्थी हुए अलंकृत

Fri Jul 18 , 2025
अलंकरण समारोह में नवीन को हेड बॉय और किया को हेड गर्ल चुना गया, कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने बैज लगाकर उत्साह बढ़ाया। पलवल, प्रमोद कौशिक 17 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने मुख्यातिथि […]

You May Like

advertisement