ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बैठक में सर्वसम्मति से गुडग़ांव से पत्रकार कुलभूषण शर्मा को प्रदेश महासचिव व राजकुमार वालिया को बनाया प्रदेश मुख्य सलाहकार।
कुरुक्षेत्र में बना ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का प्रदेश स्तरीय कार्यालय।
पत्रकारों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा : दलबीर मलिक।

कुरुक्षेत्र, 22 मार्च : ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की प्रदेश स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी वालिया की अध्यक्षता में एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देसराज भटनागर व राजकुमार वालिया के सानिध्य में प्रदेश कार्यालय कुरुक्षेत्र सेक्टर-17 नजदीक पुराना बस स्टैंड के पास संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम संघ पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके उपरांत सेक्टर-17 स्थित प्रदेश स्तरीय कार्यालय का विधिवत तरीके से शुभारंभ किया गया। नए कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का सर्वसममति से विस्तार किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपप्रधान देसराज भटनागर, मुख्य सलाहाकार राजकुमार वालिया, मुख्य संरक्षक दलबीर सिंह मलिक, संरक्षण सुशील शर्मा, जिला महासचिव गुलशन ग्रोवर ने सभी सदस्यों को नए प्रदेश कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि नया कार्यालय खुलने से पत्रकार मीटिंग कर अपने समस्या रख सकेंगे, इससे आपसी भाईचारा व तालमेल भी बना रहेगा। बैठक में दो सदस्यों की सर्वसम्मति से रिक्त पदों पर नई नियुक्ति की गई है। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी वालिया ने बैठक में नए सदस्यों की घोषणा करते हुए बताया कि गुडग़ांव से वरिष्ठ पत्रकार कुलभूषण शर्मा को आॅल इंडिया पत्रकार एकता संघ का प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार वालिया को प्रदेश का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और पत्रकार एकता संघ को प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्ष व ब्लॉक स्तर पर भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करने की बात कही और संघ को मजबूत करने के प्रयास बारे में कहा गया। इसके साथ-साथ कहा गया कि प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं को सरकार से अवगत करवाया जाएगा और उन्हें हल करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपप्रधान डीआर भटनागर,मुख्य संरक्षक दलबीर मलिक, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, महासचिव कुलभूषण शर्मा, संरक्षक सुशील शर्मा के अलावा ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ कुरुक्षेत्र जिला के महासचिव गुलशन ग्रोवर, उपप्रधान संजीव कुमार, संगठन सचिव अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार कौशिक, शमशेर सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र पुराने बस स्टैंड के समीप सेक्टर-17 में स्थित नए प्रदेश कार्यालय में बैठक में भाग लेते ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के सदस्य व अन्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिर में चोट लग जाने के कारण हो गया अचेतन

Sun Mar 23 , 2025
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के अंण्डाखोर निवासी गोरेलाल यादव पुत्र स्वर्गीय पिल्लू यादव लगभग 40 वर्षीय ने आज सुबह अपने छोटे भाई अभिराम यादव पुत्र पिल्लू से जमीन का विवाद चल रहा था। जिसमें कि आज सुबह लगभग 10 बजे के करीब जमीन को लेकर हाथा पाई हो गई। जिसमें […]

You May Like

advertisement