पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मुकेश कुमार पुत्र नेकसू निवासी ग्राम दलीपुर थाना भमोरा जनपद बरेली ने डायल 112 पर सूचना दी कि कुंवरसेन उर्फ रिषिया पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम दलीपुर थाना भमोरा जनपद बरेली ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी की हत्या कर दी है, उक्त सूचना पर थाना भमोरा से पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मृतका पुष्पा देवी के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। मौके पर क्षेत्राधिकारी आँवला व फील्ड यूनिट बरेली टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किये गये। मुकदमा वादी मुकेश कुमार द्वारा इस संबंध में तहरीर दाखिल की जिसके आधार पर तत्काल थाना भमोरा पर मु0अ0सं0 277/25 धारा 103(1) BNS पंजीकृत किया गया । तथा थाना भमोरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त कुंवरसेन उर्फ रिषिया पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम दलीपुर थाना भमोरा जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के घर से फील्ड यूनिट टीम द्वारा आला कत्ल व अन्य सामान बरामद किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अलखनाथ प्रभाग में वार्डन पोस्ट गुलाब नगर की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

Mon Jun 16 , 2025
अलखनाथ प्रभाग में वार्डन पोस्ट गुलाब नगर की मासिक बैठक का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नागरिक सुरक्षा विभाग के अलखनाथ प्रभाग में वार्डन पोस्ट गुलाब नगर की मासिक बैठक का आयोजन रचित मिश्रा सेक्टर वार्डन के सौजन्य से शाम 5:00 से 6:00 बजे तक अलखनाथ मंदिर […]

You May Like

advertisement