
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
दूरभाष – 94161 91877
कुरुक्षेत्र,15 मई : नगर की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन कल्याण मंच ने आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर में शिक्षा, संस्कार और सस्कृति एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए 31 प्रतिभाशाली छात्राओं को कल्पना चावला अवार्ड से सम्मानित किया। अवार्ड समारोह में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर, राजकीय व माध्यमिक विद्यालय भिवानी खेड़ा, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र तथा महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की अपने विद्यालयों में कक्षा में प्रथम आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। गौर तलब है कि जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र रजि० एक ऐसी समाजसेवी संस्था है जिसने अपने गठन के कुछ ही समय के अंदर समाज सेवा के क्षेत्र में अन्य कार्य करके अपनी एक विशिष्ट पहचान बना ली है।
इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ उप प्रधान रमेश दत्त शर्मा ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को और अधिक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर ने छात्राओं को समाज सेवा और परोपकार के लिए प्रोत्साहित किया । प्रेस प्रवक्ता शिव कुमार ने शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार सीखने पर बल दिया। महासचिव बलदेव सिंह सैनी ने छात्रों से आवाहन किया कि वे रसोई के कामों में अपनी माता का हाथ बटाया करें और अपने माता-पिता का हमेशा कहना मानें। प्रधान दलबीर सिंह मलिक ने कहा कि जो छात्राएं विद्यालय में प्रथम आई हैं, वे अपना लक्ष्य बनाएं कि अगली बार तहसील में, उससे अगले साल जिला व फिर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगी।
विद्यालय के ईएसएचएम नीरज कुमार व सुमन गौतम ने बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षक अपने निजी फंड से जरूरतमंद छात्रों की हर संभव सहायता करते रहते हैं।
इस अवसर पर जनकल्याण मंच की ओर से दलबीर सिंह मलिक प्रधान, रमेश दत्त शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान, बलदेव सिंह सैनी महासचिव, रामपाल सिरोहा उप प्रधान, स्वतंत्र शर्मा सलाहकार, धर्म सिंह जोगना खेड़ा कोषाध्यक्ष, संजय शर्मा प्रचार सचिव, कुलदीप सिंह सचिव, शिवकुमार प्रेस प्रवक्ता, के सी वर्मा ऑडिटर, गुलशन कुमार ग्रोवर मुख्य प्रवक्ता के साथ-साथ विद्यालय से सुमन गौतम, नीरज कुमार ईएसएचएम उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक के निर्देशन में विद्यालय स्टाफ द्वारा अवार्ड समारोह के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी। विद्यालय की ओर से जनकल्याण मंच तथा मंच की ओर से पूर्ण सहयोग देने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक व पूरे स्टाफ का धन्यवाद किया गया।
बालिकाओं को अवार्ड देते जनकल्याण मंच के पदाधिकारी


