
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
हिसार ब्यूरो चीफ – वैभव गुप्ता दूरभाष – 9416191877
हिसार,15 मई : उकलाना नगर पालिका हाल ही में हुए चुनाव में चेयरपर्सन पद पर रीमा सोनी की ऐतिहासिक जीत ने राजनीति गरमा दी।
नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रीमा सोनी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में हेमंत सोनी (युवा प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय स्वर्णकार ) के नेतृत्व में स्थानीय तिलक बाजार स्वर्णकार मार्किट में लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर हेमंत सोनी (युवा प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय स्वर्णकार परिवार ) ने कहा कि 23 वर्षीय युवा प्रत्याशी रीमा सोनी की यह जीत आम जनता, युवाओं और महिलाओं के विश्वास की जीत है।
हेमंत सोनी ने कहा रीमा सोनी ने 7078 वोट लेकर 2806 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सोनी परिवार का कद बढ़ाया है। यही कामना है कि रीमा इसी प्रकार दिन दोगुनी तरक्की करे। इस मौके पर मदन सोनी,सुभाष सोनी,नितिन सोनी, विनोद सोनी, अशोक सोनी, नवीन सोनी,रमेश सोनी,प्रवीण सोनी, सुनील सोनी, जितेश सोनी, संदीप सोनी, के अलावा मार्किट सदस्य उपस्थित रहे।


