पेट्रोल एवं ऊर्जा संरक्षण के लिए कुलगुरु ने की सार्थक पहल,केयू कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा पैदल पहुंचे कार्यालय

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक,अमित 15 मई : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा छोटे-छोटे प्रयासों से ऊर्जा संरक्षण में सहयोग करने के आह्वान के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी सकारात्मक पहल शुरू हो गई है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा अपने कुलगुरु निवास से कुलगुरु कार्यालय तक पैदल पहुंचे। इस अवसर पर प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो सके, सभी को अपने निजी वाहनों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए तथा पैदल चलने या साइकिल का उपयोग करने की आदत अपनानी चाहिए।
प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह राष्ट्रहित में छोटे-छोटे कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यदि हम थोड़ी दूरी के लिए वाहन प्रयोग करने की बजाय पैदल चलना या साइकिल चलाना शुरू करें तो इससे न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इस प्रकार की पहल से लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह एक छोटा, सरल, किंतु अत्यंत प्रभावी कदम है जो राष्ट्रहित और समाजहित दोनों की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल भी अपने कार्यालय पैदल पहुंचे। उन्होंने कहा कि छोटे- छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं और यदि अधिक से अधिक लोग पैदल चलने या साइकिल के उपयोग को अपनाएं तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर कुलसचिव डीन आफ कालेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, बलजीत, पंकज मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू में मनाया गया राष्ट्रीय तकनीकी दिवस

Sat May 16 , 2026
सीएसआईआर की पूर्व निदेशक एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर रंजना अग्रवाल ने किया विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के प्रति प्रेरित। पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 15 मई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय तकनीकी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईआर की पूर्व निदेशक एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement