जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त : ज़िला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र के सभी खण्डों की 403 ग्राम पंचायतों में 1 सितंबर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा। इन विशेष ग्राम सभाओं का उद्देश्य गांवों में परिवार पहचान पत्र से संबंधित डाटा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सूचनाओं का सत्यापन एवं आवश्यकतानुसार अद्यतन करना है।
ज़िला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए परिवार संरचना, अंत्योदय (AAY) परिवारों, ₹1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों, कच्ची छत वाले परिवारों तथा सभी ग्रामीणों के व्यवसाय/रोजगार से संबंधित आंकड़ों का सत्यापन किया जाएगा। जहां कहीं डाटा में त्रुटि या कमी पाई जाती है,आवश्यकतानुसार उसे दुरुस्त एवं अद्यतन करवाया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में परिवार पहचान पत्र संबंधी डाटा के सत्यापन के लिए विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन बारे निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की पालना में जिले के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिवारों से संबंधित सही एवं अद्यतन आंकड़े सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए ग्राम सभा में उपलब्ध कराए जाने वाले डाटा का सत्यापन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और ग्रामीणों की भागीदारी के साथ किया जाना चाहिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे विशेष ग्राम सभा में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने परिवार, आय, आवास एवं व्यवसाय से संबंधित जानकारी का सत्यापन अवश्य करवाएं। सही जानकारी उपलब्ध होने से पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विशेष ग्राम सभा में इन विषयों पर होगी चर्चा।
परिवार संरचना का सत्यापन – गांव के परिवारों की Family Structure का सत्यापन तथा आवश्यकता अनुसार डाटा में सुधार।
अंत्योदय (AAY) परिवारों का सत्यापन – गांव में चिन्हित अंत्योदय परिवारों से संबंधित डाटा की जांच एवं सत्यापन।
₹1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों का सत्यापन – ऐसे परिवारों की आय संबंधी जानकारी का सत्यापन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के तीन हजार विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

Mon Aug 31 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 एसवीएसयू और इंफोसिस एथनस के बीच हुआ समझौता, विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों को एआई, कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल और इंटरव्यू के सिखाए जाएँगे गुर। पलवल, 31 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और इंफोसिस फाउंडेशन के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण […]

You May Like

Breaking News

advertisement