
पत्रकार दिलीप कुमार आइडियल पत्रकार संगठन वाराणसी के मंडल अध्यक्ष नियुक्त
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
काशी,16 मई : आइडियल पत्रकार संगठन मंडल इकाई काशी वाराणसी का सृजन करते हुए टीवी चैनल खबर भारत 360 के जिला संवाददाता श्री दिलीप कुमार निवासी मल्हनी जौनपुर को आइडियल पत्रकार संगठन वाराणसी का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है l यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री रामायण सिंह जी की संस्तुति पर तथा राष्ट्रीय संरक्षक श्री मकसूद आजमी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि दीक्षित, राष्ट्रीय प्रभारी श्री आफताब आलम तथा जौनपुर जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा सिंह, वाराणसी जिला अध्यक्ष श्री मनोज पटेल से विचार विमर्श करने के पश्चात किया गया है। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन एवं वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अध्यक्ष हरियाणा,कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।


