अपने देश धर्म संस्कृति और संस्कारों का प्रचार करें – सचिन नारंग

  (पंजाब) फिरोजपुर 18 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता।}=     

       शांति नगर स्थित श्री रामपाल जोशी जी के निवास स्थान पर प्रातः अमृतवेला सोसायटी सदस्यों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भजन-सत्संग का आयोजन किया गया। इसके उपरांत नगर में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगर निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  इस अवसर पर  पंडित राजेश वासुदेव, महंत नारायण दास, पाली, प्रिंस शर्मा, अजय मोंगा, पंडित अश्विनी शर्मा तथा संस्थापक सचिन नारंग ने मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। हाथों में ध्वजा लिए मातृशक्ति ने बड़े हर्षोल्लास के साथ “राधे-राधे” का संकीर्तन करते हुए नगर में प्रभात फेरी निकाली।

    अमृतवेला समिति सदस्यों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य फिरोजपुर जिले के विभिन्न नगरों एवं क्षेत्रों में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना, श्रद्धा एवं मर्यादा के साथ सत्संग आयोजित करना तथा सभ्य एवं अनुशासित तरीके से भजन-कीर्तन करना है।

  इस अवसर पर सचिन नारंग ने कहा कि हमें भजन-सत्संग, चौकी एवं मां भगवती जागरण अत्यंत श्रद्धा और विधिवत तरीके से करने चाहिए। धार्मिक आयोजनों में ऐसी झांकियां एवं प्रदर्शन नहीं होने चाहिए जिनसे देवी-देवताओं का अपमान हो। उन्होंने सभी से अपने धर्म की गरिमा बनाए रखने एवं धार्मिक आयोजनों को मर्यादित एवं श्रद्धापूर्ण बनाने की अपील की।

प्रभात फेरी एवं सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में जोशी परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं को आरती उपरांत भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement