रॉयल फौजी गार्डन में महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : पीलीभीत बड़ा बायपास स्थित रॉयल फौजी गार्डन में महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एड. की अध्यक्षता में “संविधान बचाओ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीतापुर से कांग्रेस के सांसद माननीय राकेश राठौर रहे। कार्यक्रम के आयोजक ठेकेदार राजा राम साहू रहे, जबकि रणजीत सिंह साहू का विशेष सहयोग रहा। संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।सांसद राकेश राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जनता से देश की मूल समस्याओं को छुपाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का उल्लेख है, लेकिन वर्तमान सरकार इन मूलभूत जिम्मेदारियों को निभाने में लगातार विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से केंद्र सरकार ने कई गंभीर मुद्दों को जनता से छुपाकर रखा, जो देश के लिए शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में जनता ने बड़े विश्वास के साथ सरकार को चुना था, लेकिन आज आम नागरिक अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सांसद राठौर ने कहा कि हाल ही में डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि की गई, जबकि पांच राज्यों के चुनाव तक वास्तविक स्थिति को जनता से छिपाया गया। चुनाव समाप्त होते ही महंगाई बढ़ा दी गई और आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समाज में विभाजन और कुरीतियों को बढ़ावा दे रही है तथा जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर जिले में अपने कार्यालय और बड़े-बड़े भवन बनाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता महंगाई और कर्ज के बोझ से दबती जा रही है। सांसद राठौर ने कहा कि आज स्कूल बंद किए जा रहे हैं और शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे देश के युवाओं और बच्चों को नशे की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। तथा अपने अध्यक्षीय संबोधन में महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि अपने आपको सनातन धर्म की सरकार कहने वाली भाजपा वास्तव में सनातन संस्कृति को ही नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा नेताओं की ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनमें वे माथे पर तिलक और गेरुआ वस्त्र धारण कर मंगलवार के दिन मछली खाते दिखाई दिए, जिससे सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंची है।उन्होंने कहा कि सवाल किसी के खान-पान का नहीं है, बल्कि सवाल उस आस्था और मर्यादा का है, जिसका सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन किया जाता है।उन्होंने कहा कि देव नगरी की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। प्रवक्ता के बी त्रिपाठी ने कहा की आजादी के बाद की सांसे भ्रष्ट सरकार बीजेपी की है।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग के मुख्यरूप से पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा,, राजा राम साहू, डॉ पी पी माथुर, आनंद साहू इंजीनियर जीशान फरीदी, अनिल देव शर्मा, प्रेम शंकर साहू, प्रियंका राठौड़, कृष्णा राठौर, अनुराग राठौर, रंजीत राठौर, डॉ बीना जायसवाल,रविदर राठौर, अमित कश्यप, नाथूलाल राठौर, गौरीशंकर राठौर, डॉ हरीश गंगवार, डॉ दत्त राम, सतीश सैनी,सुरेश दिवाकर, अब्दुल हामिद, सबनम मलिक, हारुन अंसारी,, महेंद्र पाल गंगवार, पंकज उपाध्याय,इरशाद मंसूरी, आदि मौजूद रहे मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सैनिक सुनील सिंह अध्यक्ष तथा प्रवीन सिंह बने उपाध्यक्ष

Mon May 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , गत दिवस रविवार को शाम लगभग 4 बजे कस्बे के निकट, नेशनल हाईवे, उनासी चौराहे के पास पूर्व सैनिक सुनील सिंह के ढाबे पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग वरिष्ठ आर्मी ऑफिसर कर्नल पुरुषोत्तम सिंह एवं वरिष्ठ संरक्षक […]

You May Like

Breaking News

advertisement