शिकायत दुःख का और अहोभाव सुख का साधन है : औलिया

शिकायत दुःख का और अहोभाव सुख का साधन है : औलिया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर, पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धाम हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने शिव शक्ति आश्रम कसौली के महंत राघवेंद्र दास और मां अन्नपूर्णा और गोपाल भाई जी के साथ सनातन धर्म पर विशेष चर्चा हुई। आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के आध्यात्मिक योगदान की विशेष जानकारी प्रदान की।
उनके द्वारा रचित श्री सिद्धार्थ रामायण में भगवान राम के जीवन और गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों की अद्भुत प्रस्तुति है।
श्रीमद्भगवद्गीता में समर्थगुरु ने काव्य रूप में कर्मयोग, ज्ञान योग और भक्ति योग का अनूठा संगम किया है ।
समर्थगुरु के संस्मरण पुस्तक में आदरणीय समर्थगुरु की साधना के अद्भुत सूत्रों का समावेश किया है और देवी देवताओं और संतो की अनुभूति आज भी की जा सकती है। अमूल्य ग्रंथ सभी सनातन धर्मियों के घर में होने चाहिए जिससे आध्यात्मिक विकास हो। समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने सभी जनमानस के लिए ज्ञान,ध्यान,योग, भक्ति, कर्मयोग और आध्यात्मिक विकास के लिए वैज्ञानिकता आधार पर योग और प्रज्ञा कार्यक्रम विशेष सुन्दर ढंग से निर्माण किए है जिससे सभी का आर्थिक,धार्मिक ,सामाजिक और आध्यात्मिक विकास हो।
समर्थगुरु धाम, मुरथल, हरियाणा के ध्यान योग और प्रज्ञा कार्यक्रम की विशेष जानकारी प्रदान की और समर्थगुरु धाम मुरथल हरियाणा में ध्यान योग कार्यक्रम अपने साधकों के साथ करने का विशेष निमंत्रण दिया ।
ट्विटर के माध्यम से समर्थगुरु धाम मुरथल, हरियाणा के मुख्य संस्थापक आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि आत्म बोध का अर्थ है स्वयं को आत्मा के रुप में जानना और उससे तादात्म्य महसूस करना। जो नहीं है,उसकी कामना से तुम्हारा चित्त आक्रांत है,तो तुम्हे दुखी होने से कोई नहीं बचा सकता। यदि तुम्हारा ख्याल उस पर बना रहता है,जो तुम्हारे पास है,तो तुम्हे कोई दुखी नहीं कर सकता। शिकायत दुःख का और अहोभाव सुख का साधन है।यह सूत्र तुम्हारे जीवन मे क्रांति ला सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी के सदस्यों द्वारा गर्मी से राहत दिलाने के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को मुहईया करवाए गए पंखे

Wed May 7 , 2025
रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी के सदस्यों द्वारा गर्मी से राहत दिलाने के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को मुहईया करवाए गए पंखे (पंजाब) फिरोजपुर 06 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी के सदस्यों द्वारा सीमा पर तनाव को देखते हुए बॉर्डर का भ्रमण किया गया […]

You May Like

advertisement