कवयित्री/ लेखिका अदिति अस्थाना की अंक ज्योतिष की पुस्तक का आगरा में विमोचन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : साहित्यकार अदितिअस्थाना की ‘अंक ज्योतिष’ की पुस्तक अंक ज्योतिष- जीवन का रहस्य का विमोचन विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में निखिल बुक कैफे, आगरा में हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष- आचार्य यादराम वर्मा ‘कविकिंकर’ , मुख्य अतिथि- केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के प्रो. उमापति दीक्षित, विशिष्ट अतिथि- डॉ. राजेन्द्र मिलन एवं प्रख्यात इतिहासकार राज किशोर शर्मा ‘राजे’ रहे।
इस अवसर पर अदिति अस्थाना को अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर,पटका ओढ़ा कर, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उत्कृष्ट लेखन सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें ब्रजभाषा काव्य मंच के अध्यक्ष ब्रजभाषा विभूषण, डाँ.रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ , डाँ. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ , बोधिसत्व कस्तूरिया, डा.उमापति दीक्षित, डाॅ. राजेन्द्र मिलन, यादराम सिंह ‘कविकिंकर’ , शैलेंद्र प्रकाश शर्मा, कवयित्री अदिति अस्थाना, राजकिशोर ‘राजे’ आदि ने काव्य पाठ किया।
समारोह में मोहन मुरारी शर्मा, नीरज शर्मा, ईशिका शर्मा, निखिल शर्मा, सौरभ सिंह, प्रहलाद सिंह, सुमित अस्थाना, लक्षिता अस्थाना, रेया़श अस्थाना आदि उपस्थित रहे । संचालन एस. पी. शर्मा ने किया तथा धन्यवाद निखिल प्रकाशन समूह के मोहन मुरारी जी ने दिया।कार्यक्रम के अंत में अदिति का जन्म दिवस भी धूमधाम से मनाया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वर्गीय राजीव गांधी देश की युवाओं पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी 18 वर्ष की आयु में मतदान देने का अधिकार देकर भारत को 21वीं सादी में ले जाने का मजबूत आधार तैयार किया - कौशल किशोर सिंह

Fri May 22 , 2026
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह उर्फ ‘मुन्ना राय’ की अध्यक्षता में सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाया गया उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश की युवाओं पंचायती राज […]

You May Like

advertisement