हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा को मातृ शोक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की शतवर्षीय माता जी कमला देवी का निधन लंबी बीमारी के चलते नगर के हसीना बेगम अस्पताल में हुआ। शर्मा परिवार, हिन्दू जागृति मंच परिवार एवं नगर समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
पिछले 8 दिन से हसीना बेगम अस्पताल में आईसीयू में भर्ती रहने के बाद शनिवार प्रातःकाल उन्होंने अंतिम सांस ली। कमला देवी शर्मा के निधन होने पर उनके निवास दुर्गा कॉलोनी में समाज के अनेक लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। गाजे-बाजे के साथ चली शवयात्रा, देर शाम अनूपशहर में गंगा तट पर पहुंँची, जहांँ स्वर्गीय कमला देवी शर्मा का विधि-विधान से अंत्येष्टि संस्कार किया गया। उनके पुत्र एवं हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने मुखाग्नि देकर सदैव के लिए अपनी मांँ को अश्रुपूरित विदाई दी। हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 25 मई सोमवार को अपराहन 2:00 बजे, मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह व तीजा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अनेक धार्मिक, साहित्यिक, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ सामान्य और विशिष्ट जनों की उपस्थिति रहेगी। बताते चलें कि हिन्दूवादी नेता के रूप में समाज हित समर्पित अजय कुमार शर्मा, गत लंबे समय से समाजसेवा में रहकर वर्तमान में हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष, इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष, गायत्री परिवार, आर्य समाज, केमिस्ट एसोसिएशन, ज्ञानदीप सेवा समिति जैसे अनेक संगठनों का संचालन कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों ने की बैठक

Mon May 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अधीन वितरण क्षेत्र बरेली प्रथम के अंतर्गत आज सर्किट हाउस में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आ रही बिजली की समस्याओं को लेकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement