देशव्यापी जगणना के पहले फेज का जिला कुरुक्षेत्र में 90 फीसदी कार्य हुआ पूरा : विश्राम कुमार मीणा

30 मई तक का समय किया गया है निर्धारित।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि देशव्यापी जगणना के पहले फेज के कार्य को जिला कुरुक्षेत्र में 90 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। इस कार्य करने के लिए 30 मई तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसे समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ सबसे पहले कार्य को पूरा करने वाले प्रगणकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। स्व-गणना के चरण के बाद प्रगणकों द्वारा अब घर-घर जाकर गणना का कार्य किया जा रहा है जो कि 30 मई तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा जानकारी देते समय सजग रहें। अधिकारियों द्वारा आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जा रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी देने से पहले संबंधित अधिकारी का परिचय पत्र अवश्य जांच लें। प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहभागिता एवं सहयोग की अपेक्षा की।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है। इसी के आधार पर देश के विकास की नीतियां और संसाधनों का वितरण तय होता है। जनगणना अधिकारियों को जानकारी देने से मना करना या उनके साथ असहयोग करना जनगणना अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। जनगणना 2027 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आमजन राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस टोल फ्री हेल्पलाईन के माध्यम से अपने गृह पंजीकरण और आवास जनगणना कार्यों से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर अपनी भाषा में प्राप्त कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ हर जरूरतमंद छात्र तक पहुंचे : सावित्री जिन्दल

Mon May 25 , 2026
सावित्री जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के दिए निर्देश।नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने का किया आह्वान। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 मई : हिसार की विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती सावित्री जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना […]

You May Like

Breaking News

advertisement