
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की वैचारिक, राजनीतिक तथा कार्यकुशलता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 25 मई को चिल्ड्रेन कालेज हरबंशपुर आजमगढ़ में किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण वर्ग में जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, पूर्व विधायक सांसद जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ें लोग ने प्रशाक्षण में सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की रीति-नीति, भाजपा की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका, तकनीकी दक्षता, व्यवहारिक कौशल तथा प्रभावी कार्यशैली जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। 25 मई को शुरू होकर कुल 11 सत्रों के माध्यम से 26 भी को प्रशिक्षण संपन्न होगा।प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा किया तथा सरल ऐप पर डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम पूर्ण किया। सभी कार्यकर्ता 25 मई को कार्यक्रम स्थल पर रात्रि प्रवास करेंगे और 26 भी को प्रातः योगाभ्यास के बाद प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे।
इस अवसर पर उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं की क्षमता विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित कर सकेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, अशोक सिंह, हरिचरण कुशवाहा ,संतोष सिंह, शिवनाथ सिंह,देवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, ,जयनाथ सिंह,, घनश्याम पटेल, श्रीकृष्ण पाल, सतेन्द्र राय, प्रेम प्रकाश राय, डा श्याम नारायण सिंह, वंदना सिंह कल्पनाथ पासवान, राम दर्शन यादव, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकूराम सरोज जिला पदाधिकारी, जिलाकार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


