
कुरुक्षेत्र पिपली,प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 26 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार कम्प्यूटर साईंस एंड एप्लीकेशन विभाग के प्रोफेसर प्रदीप कुमार मित्तल को 31 मई से आगामी तीन वर्षाे के लिए कम्प्यूटर साईंस एंड एप्लीकेशन विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इसके साथ ही प्रोफेसर प्रदीप कुमार मित्तल एकेडमिक काउंसिल व फैकल्टी ऑफ साइंसेज के सदस्य होंगे तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरपर्सन भी होंगे।


