
चंडीगढ़,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 29 मई : वरिष्ठ पत्रकार चरण सिंह बने झांसी के मंडल अध्यक्ष जबकि गजेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष झांसी एवं श्रीमती मनीषा सिंह ललितपुर की जिला अध्यक्ष बनाई गई। वहीं पर विरार क्षेत्र की युवा एवं तेज तर्रार महिला पत्रकार तनु गुप्ता को विरार शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति में आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार संपूर्ण भारत में तेजी के साथ चल रहा है भारत के सभी राज्यों एवं सभी जिलों में हमारी पत्रकार संगठन की इकाई जल्द ही पूर्ण रूप से विस्तार कर लेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और पत्रकारों के हित में कार्य करने की प्रेरणा भी दी। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों द्वारा सभी नए पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।


