सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी गन्ना किसानों की लड़ाई – धर्मेंद्र यादव

सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी गन्ना किसानों की लड़ाई=धर्मेंद्र यादव
=किसान विरोधी है केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार।
जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव

सगड़ी (आजमगढ़): गन्ना किसानों के हित की लड़ाई समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। गन्ना किसानों के विरोध में लाए गए काले कानून के चलते किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। छोटे से बड़ा किसान इससे पूरी तरह से प्रभावित है। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों,नौजवानों, बेरोजगारों और छात्रों की लड़ाई लड़ती रही है।
सगड़ी तहसील के देवारांचल में गन्ना किसानों की प्रमुख उपज है। जिसका सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
यह बातें समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सगड़ी तहसील के रौनापार स्थित अंबेडकर पार्क में बुधवार को आयोजित किसान महापंचायत में किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों की आय दूना करने का वादा किया था लेकिन इस सरकार में किसानों की पूरी कमर टूट गई है। उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफियाओं का राज हो गया है। उच्च न्यायालय ने प्रदेश के 19 माफियाओं की लिस्ट जारी कर साबित कर दिया कि प्रदेश में माफिया का राज चल रहा है। वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ पूरी तरह से संवेदनहीन है। किसानों के जायज गन्ने को रिजेक्ट की श्रेणी में डालकर उनका शोषण किया जा रहा है। इस शोषण के खिलाफ समाजवादी पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
क्षेत्रीय विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने कहा कि सगड़ी के किसान गन्ने की खेती प्रमुखता के साथ करते हैं। पहले किसान अपना गन्ना घोसी चीनी मिल को भेजते थे। बाद में से सठियांव चीनी मिल से अटैच कर दिया गया। देवारांचल से सठियांव तक ले जाने में जगह-जगह जाम के चलते काफी परेशानी होती है। काफी संघर्ष करने के बाद क्षेत्र के कुछ किसानों को घोसी चीनी मिल से अटैच किया गया।अब तो घोसी चीनी मिल को बंद करने की पूरी योजना बना ली गई है।
ऐसा हुआ तो क्षेत्र के किसान बर्बाद हो जाएंगे। हम लोग इसकी लड़ाई अनवरत लड़ते रहेंगे।
गोपालपुर के विधायक नफीस ने कहा कि किसाने की समस्या नहीं हल हुई तो एक सप्ताह के अंदर ही हम जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बड़ा आंदोलन करेंगे। किसान पंचायत को पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करेली, एमएलसी गुड्डू जमाली, विधायक पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधानसभा प्रभारी जगदीश यादव, अभय नारायण पटेल, विधायक अखिलेश यादव ने भी किसानों की समस्याओं को उठाया और संघर्ष करने के लिए तैयार रहने की अपील की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीसीएस में दूसरी रैंक हासिल कर सौरभ ने बढ़ाया जनपद का सम्मान संगठन के सदस्यों ने माता व पिता को माला पहनाकर दी बधाई

Thu Jun 4 , 2026
आजमगढ़। जनपद के बूढ़नपुर तहसील अंतर्गत बिलारी गांव निवासी तेज बहादुर सिंह के सुपुत्र सौरभ सिंह द्वारा उत्तराखंड पीसीएस में द्वितीय रैंक हासिल करने के उपरांत असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। इसको लेकर उनके गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ है साथ ही जनपद का भी […]

You May Like

advertisement