
बिलरियागंज। भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने को लेकर चल रहे कार्यक्रम में विश्वास , विकास और जन – कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम का आयोजन बिलरियागंज नगर पालिका के बघेला स्थित पोखरे पर शुक्रवार को किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 150 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत 12 वर्षों में पूरे विश्व पटल पर नया कीर्तिमान स्थापित किया । आज उन्हीं को लेकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। क्योंकि आज के समय वृक्षारोपण उतना ही आवश्यक है, जितना हमारे लिए जीवन है। आज के समय प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों को बचाना भी उतना ही आवश्यक है। वही कार्यक्रम संयोजक सूर्यभान सोनकर ने कहा कि वृक्षारोपण से आत्मा शांति मिलती हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, सभासद श्रवण मोदनवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, लालजी सिंह, सभासद आलोक गुप्ता,सूर्य प्रकाश मिश्रा,भीमा यादव, हेमंत कुमार आदि लोग रहे।


