डीएम की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश

रायबरेली:- 13 जून 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जी०पी०डी०पी० (ग्राम पंचायत विकास योजना) एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन करने, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को समय से आवास उपलब्ध कराने, निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्रामों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
जी०पी०डी०पी० एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय कर उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें

Sun Jun 14 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश रायबरेली:- 13 जून 2026थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना मिलएरिया पहुँचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं।थाना दिवस के दौरान विभिन्न […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored