भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर में श्री हनुमान जी चालीसा का पाठ एवं सत्संग निरंतरण जारी है-नरेश शर्मा

(पंजाब) फिरोजपुर 27 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

      भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर में प्रत्येक मंगलवार की तरह आज भी भगवान श्री हनुमान जी चालीसा पाठ एवं सत्संग किया गया। यह जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार श्री हनुमान जी चालीसा पाठ एवं सत्संग निरंतरण जारी रहेगा।

      मंदिर के पुजारी पंडित लेखराज त्रिपाठी ने बताया कि श्री हनुमान चालीसा पढ़ने से दुख दलिदर दूर होते हैं, भूत पिसाच नजदीक नहीं आते। और बल बुद्धि में वृद्धि होती है। बिगड़े काम बनने लगते हैं और इनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

      इस मौके  पर विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान विजय बहल, महामंत्री नरेश गोयल,  वॉइस प्रधान सूरज मेहता, सत्संग प्रमुख सुरजीत पासी, मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर पंडित कैलाश शर्मा, पंडित राजेश वासुदेवा, पंडित परमवीर शर्मा, पंडित रणधीर जोशी, विनोद हांडा, प्रवेश कुमार,  प्रदीप सलवान, महंत शिवदास, बृजभूषण धवन, चेतन शर्मा इत्यादि बड़ी संख्या में श्री हनुमान भक्त उपस्थित थे। सभी को पंडित जी द्वारा तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

     श्री विजय बहल और नरेश गोयल ने बताया कि अब हिंदू जगरूक हो चुका है। फिरोजपुर के सभी मंदिरों में लगभग प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ और सत्संग किये जा रहे हैं। हमें भी अपने नजदीक पढ़ते किसी भी मंदिर में मंगलवार को जाकर श्री हनुमान जी चालीसा के पाठ करना चाहिए और भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव ज्योति नाट्य संस्था के कलाकारों ने किया प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता को किया जागरूक

Thu Aug 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ के आदेश क्रम में जिला सूचना अधिकारी जनपद बरेली के द्वारा चयनित विकासखंड क्यारा में खण्ड विकास अधिकारी सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम प्रधानों के विशेष सहयोग से वि.ख. क्यारा की निम्न ग्राम पंचायत में सूचना […]

You May Like

advertisement