माशा अल्लाह आज हुआ रोजा इफ्तार व दुरूद शरीफ़ की महफिल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शाहजादे ए आला हज़रत जानशीन आला हज़रत गुले गुलजार ए रज़वियत चश्मो चिराग खानदान ए आला हज़रत बदरूशरिया की योमे विलादत के मौके पर रोज़ा इफ्तार व दुरुद शरीफ की महफिल को सजायाफ्ता गया।
अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस व खादिम सरकार हुज़ूर अहसन मियां साहब क़िब्ला की जानिब से रोज़ा इफ्तार व दुरुद शरीफ की महफिल को रखा।
अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी ने कहा की आज बहुत खुशी का दिन है आज के दिन सज्जादा नशीन दरगाह आला हज़रत की योमे विलादत हुई और अल्लाह पाक का लाखों बार शुक्र है कि अल्लाह पाक ने आज के दिन हमारे बीच एक ऐसे वली ए क़ामिल को भेज दिया जिनको देखने से दिल को सुकून आंखो को ठंडक मिलती है।
जिनमे सरकार आला हज़रत की झलक व सरकार मुफ्ती ए आजम हिन्द का जलवा नज़र आता है। और अल्लाह पाक का शुक्र है की हम सब लोग सज्जादा नशीन की तंजीम आल इंडिया तहरीक ए तहफ्फु़ज़ ए सुन्नियत टी टी एस में जुड़े हुए हैं। सज्जादा नशीन हम सब लोगों से बेपनाह मोहब्बत करते हैं।
मुफ्ती सलाहुद्दीन साहब क़िब्ला टी टी एस मंडल उपाध्यक्ष व मौलाना तहसीन जिलानी साहब क़िब्ला टी टी एस जिला अध्यक्ष ने सरकार हुज़ूर अहसन मियां साहब क़िब्ला बदरूशरिया को योमे विलादत की मुबारक बात पेश की और कहा फैज ए रज़ा से जो तोहफा मिला है वो हमारे अहसन रज़ा है।
टी टी एस के पदाधिकारीयों ने टी टी एस मिशन के बारे में बताया
उन्होंने ने कहा जो हमारा टी टी एस मिशन शिक्षा स्वास्थ्य और समाजिक सेवा दहेज हटाएंगे बेटीयां बचाएंगे जो चल रहा है बहुत ही शानदार चल रहा है।
टी टी एस मिशन के माध्यम से हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है।सब लोगों से गुजारिश है कि टी टी एस मिशन से जुड़े।
आज एक ही दस्तरखान पर टी टी एस तंजीम के साथ सभी लोगों ने रोज़ा इफ्तार किया और सज्जादा नशीन की योमे विलादत की मुबारक बात पेश की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेंडपंप और स्ट्रीट लाइट खराब राहगीर को हो रही दिक्कत

Sun Mar 9 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : कुतुबखाना सिटी पोस्ट ऑफिस के निकट एक हैंडपंप बाजार में आने वाले लोगो की सहूलियत के लिये लगा हुआ है,गर्मी की शुरूआत हो रही है लोगों ने बताया कि हैंडपंप कई महीनों से खराब है जिसके चलते राहगीरों को पेयजल की समस्या का सामना करना […]

You May Like

Breaking News

advertisement